मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के मैदान पर प्रथम एमएस मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में उप्र पुलिस क्रिकेट टीम व मेरठ की सुपर स्मैसर्स क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। सुपर स्मैसर्स टीम द्वारा टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 106 रन बना पाए। सुपर स्मैसर्स टीम की ओर से सोनू चौहान द्वारा सर्वाधिक 33 रन तथा गौरव कुमार द्वारा 16 रनों का योगदान दिया गया।इसके जवाब में उतरी उप्र पुलिस क्रिकेट टीम की बॉलर साहिल हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट लिए। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर में तैनात मुख्य आरक्षी विवेक कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट व मंजीत ने 21 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उप्रपुलिस क्रिकेट टीम द्वारा 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच में वि...