कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन उदयपुर में 25 से 28 अप्रैल के बीच किया जा रहा है। इसमें सेवायोजन कार्यालय कानपुर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत मनीष मिश्रा को इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राहुल शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम चैम्पियनशिप के लिए 24 अप्रैल को कानुपर से उदयपुर के लिए रवाना होगी। मनीष पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.