कानपुर, मई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पांचवीं नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 चैम्पियनशिप का खिताब उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम ने जीता। राष्ट्रीय स्तर पर हुई क्रिकेट चैम्पियनशिप में उप्र की टीम ने अजेय प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती। रविवार को स्पोर्ट्स गार्डन बेंगलुरू में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से विक्रांत ने 54 रन और रविंद्र ने 71 रन बनाए। गेंदबाजी में उप्र के मो. सादिक ने दो और राधिका, कुमार राहुल, विंटू ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी उप्र की टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...