बुलंदशहर, जुलाई 25 -- बुलंदशहर। जनपद के उभरते तेज गेंदबाज शुभम गौतम ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग की नीलामी में बुलंदशहर के शुभम गौतम को 21.5 लाख रुपये में नोएडा किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। नीलामी में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बाद शुभम गौतम सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। शुभम की इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है। डिबाई नगर के मोहल्ला किशनचंद सराय निवासी किसान शिशुपाल सिंह के पुत्र शुभम की कामयाबी पर परिवार में जश्न का माहौल है। मां राजकुमारी बेटे की उपलब्धि पर खुशी से झूम उठीं। शुभम की इस सफलता के पीछे उनकी तेज गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में तेज गेंदबाजों की रफ्तार परखने के लिए प्रदेशभर में विशेष कैं...