बिजनौर, जनवरी 9 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने ऋण वितरण व्यवस्था को अधिक सशक्त, तेज और ग्राहक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रिटेल लोन फैक्ट्री (आरएलएफ) नामक एक विशेष विभाग की स्थापना की है। इस विभाग का गठन 30 अक्टूबर 25 को किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता, उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को कम समय में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक रिटेल लोन फैक्ट्री के अंतर्गत कार लोन, हाउस लोन, मॉर्गेज लोन, शिक्षा ऋण और एमएसएमई ऋण जैसी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आरएलएफ मॉडल के माध्यम से ऋण प्रक्रिया को सरल बनाते हुए त्वरित स्वीकृति पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लाभार्थियों को अनावश्यक औपचारिकताओं से राहत मिल सके। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बिजनौर ने ग्राम पाडली में स्थापित की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.