उप्र गोसेवा आयोग के सदस्य ने किया कान्हा गोशाला का निरीक्षण
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- उप्र गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश की समुचित देखभाल, भूसा व चारा भंडारण, अभिलेखों के रखरखाव तथा बीमार गोवंश के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंश की समय से देखभाल और बीमार पशुओं का तत्काल उपचार कराने व मृत गोवंश के संबंध में भी शव निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। मौके पर नूरपुर के पशु चिकित्साधिकारी विनय कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, गौशाला प्रभारी राजेंद्र कुमार, सफाई नायक रवि कुमार सहित समस्त गौशाला केयरटेकर रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: जरूरी फोटो-- गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राजीव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.