उप्र क्लासिक पावरलिफ्टिंग में शहर ने जीते चार स्वर्ण संग 13 पदक
कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आगरा में 3 से 5 अप्रैल के बीच हुई उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य समेत कुल 13 पदक जीते। प्रतियोगिता में शहर से 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। महिला वर्ग में अर्चना पांडे ने 53 किग्रा भारवर्ग में, रिया सिंह ने 57 किग्रा भारवर्ग में, शर्मीला सिंह ने 63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आयुषी यादव ने 52 किग्रा भारवर्ग में, निशा वर्मा ने 63 किग्रा भारवर्ग में, प्राची ठाकुर ने 57 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग में दिव्यांशु ने 66 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक, पीयूष राजपूत ने 93 किग्रा भारवर्ग और अभिषेक कटियार ने 83 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसी तरह, विशेष सिंह ने 59 किग्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.