लखनऊ, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तकनीकी प्रशिक्षण के साथ छात्रों की सॉफ्ट स्किल को भी तराशेगा। इसके लिए भारतेंदु नाट्य अकादमी सहित छह संस्थानों के साथ एमओयू किया गया है। एआई व मशीन लर्निंग के प्रशिक्षण के साथ ही मंच कौशल व रचनात्मक अभिव्यक्ति में भी छात्र दक्ष बनाए जाएंगे। उप्र कौशल विकास मिशन के निदेशक पुल्कित खरे के मुताबिक भारतेंदु नाट्य अकादमी के साथ साझेदारी से युवाओं को मंच कौशल, संवाद क्षमता व रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे कला आधारित रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रदेश के विभिन्न मंडलों में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रयागराज व वाराणसी मंडलों में फाउंडेशनल एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स कार्यक्रम के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग, क्रिटिकल थिकिंग व प्राब्लम सॉल्विंग का ज्ञान दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.