उप्र की पांडुलिपियों को एनसीजेडसीसी करेगा डिजिटल
प्रयागराज, मई 19 -- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने ज्ञान भारतम् एप के जरिए देशभर की पांडुलिपियों को डिजिटल करने का अभियान चलाया है। अभियान के अंतर्गत उप्र के प्रत्येक जिलों से आंकड़ों को एकत्र करने की जिम्मेदारी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) को सौंपी है। नोडल अधिकारी एनसीजेडसीसी के सहायक निदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय को नामित किया है। साथ ही जिलों से एकत्र आंकड़ों को 16 जून तक एप पर अपलोड किया जाना है। एनसीजेडसीसी की ओर से पांडुलिपियों को डिजिटल करने के लिए जिलों के संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों, मदरसों और पुस्तकालयों से संपर्क करने का अभियान शुरू किया जा चुका है। जहां भी दुर्लभ पांडुलिपि सही अवस्था में मिलेगी या जीर्णशीर्ण होगी, उसकी जानकारी, किससे प्राप्त हुई उस संस्थान का नाम और उसका मोबाइल नंबर एप पर अपलोड कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.