महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नौतनवा तहसील इकाई का शपथ ग्रहण समारोह कस्बे के जायसवाल अतिथि भवन में हुआ। प्रतिनिधि मंडल के मनोनीत नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी, महामंत्री किशोर मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष किसन खेतान एवं अनिल श्रीवास्तव सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रांतीय मंत्री सीताराम अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी की एकजुटता ही उसकी ताकत है। सरकार व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही है। जरूरत है योजना के प्रति जागरूक होकर उसका लाभ लेने की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापारियों की लड़ाई के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.