पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति के बाद प्रदेश संयुक्त महामंत्री शोभित सक्सेना ने पीलीभीत की जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इससे व्यापार मंडल के अंदर अचानक आए आदेश के बाद खलबली मच गई है। अब तक जिला इकाई में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल और महामंत्री शैली अग्रवाल की अगुवाई में संगठन की गतिविधियां संचालित थी। पर अचानक प्रदेश अध्यक्ष के आए निर्देशों के बाद भंग की गई जिला इकाई के मामले में सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है। अनूप अग्रवाल अब जिलाध्यक्ष नहीं है और शैली अग्रवाल महामंत्री नहीं है। अब जिला, तहसील, नगर व अन्य स्तर से गठित हुई इकाईयों के भंग होने के बाद नए सिरे से इनका गठन किया जाएगा। नये जिलाध्यक्ष और महामंत्री के एलान के बाद ही अब पूरी कार्यकारि...