पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। उप्र इंजीनियर्स एसोसिएशन की जनपद इकाई का गठन कर लिया गया है। सर्व सम्माति से कार्यकारिणी में मनीष गंगवार को अध्यक्ष चुना गया। पीपी गौतम को संरक्षक, और सौरभ वर्मा को उपाध्यक्ष, संघप्रिय गौतम को सचिव और सौरभ ओझा को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। विशाल मिश्रा को वित्त सचिव, योगेंद्र गौतम को प्रचार सचिव, करण सिंह को समन्वय सचिव, रोहित भट्ट को शाखा सचिव के रूप में जिम्मेदारियां दी गई हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष गंगवार समेत टीम का माल्यार्पण का स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...