कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। पुणे में तीन मार्च से वूमेंस अंडर-23 वन-डे सुपर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। शुक्रवार को यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने पांच दिन तक चले कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर 21 सदस्यीय उप्र महिला टीम की घोषणा की। टीम की कमान कानपुर की प्रतिभाशाली आलराउंडर अर्चना देवी को सौंपी गई है। चयनित टीम में लखनऊ से पांच, कानपुर से चार, आगरा से तीन, मेरठ से दो, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया है। टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रिया भाटी (मेरठ), नीतू (अलीगढ़), खुशी राठी (मुजफ्फरनगर), निधि (सहारनपुर), प्रियांशी यादव और अपेक्षामणि त्रिपाठी (लखनऊ) को रखा गया है। टीम की हेड कोच भावना, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ममता, म...