कानपुर, अक्टूबर 27 -- मप्र को हराने के बाद सोमवार को उप्र की अंडर-19 महिला टीम ने ओडिशा को नौ विकेट से हराकर बीसीसीआई की महिला टी-20 ट्रॉफी में विजयी अभियान कायम रखा है। भिलाई के बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में एलीट ग्रुप-बी के खेले गए मुकाबले में उप्र की शानदार गेंदबाजी के सामने ओडिशा की पूरी टीम 18.2 ओवर में मात्र 57 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में उप्र ने 12.5 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वहीं ओडिशा को लगातार दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम उप्र के गेंदबाजों के सामने बिखर गई। टीम से केवल अनुष्का मोहंती (15) ही दहाई तक अपना स्कोर ले जाने में कामयाब हुईं। शेष सभी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। उप्र से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.