उप्रा विद्यालय सुरहुरपुर में एसआरजी ने किया निरीक्षण
मऊ, अगस्त 18 -- मुहम्मदाबाद गोहना। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर का शैक्षणिक निरीक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। विद्यालय के कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों से लगभग 30 मिनट के इस सत्र में बच्चों के साथ अंग्रेजी व्याकरण के महत्वपूर्ण टॉपिक पर सरल और व्यावहारिक चर्चा की। शिक्षण सत्र के पश्चात विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के साथ आयोजित बैठक में इंस्पायर्ड अवार्ड मानक योजना के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सहायक अध्यापक सतीश कुमार, सरोज, लीलावती मौर्य, रमाराम, राम सहाय यादव एवं सहायक अध्यापिका आशा देवी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में संकुल बैठक, सत्र परीक्षा पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.