उपेन्द्र हेम्ब्रम हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
अररिया, मई 30 -- भरगामा। निज संवाददाता दिसंबर 2025 में भरगामा संथाल टोला के निकट हुए एक भैंस चरवाहा हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। भरगामा पुलिस ने मामले में एक आरोपी मो. तेतर को शनिवार को रघुनाथपुर मवेशी हाट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार गांव का रहने वाला है। भरगामा थानेदार राजेश कुमार के अनुसार मो. तेतर मवेशी बेचने के लिए शनिवार को रघुनाथपुर मवेशी हाट पहुंचा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। बता दें कि 11 दिसंबर 2025 को भरगामा संथाल टोला वार्ड संख्या-04 निवासी उपेंद्र हेंब्रम सुबह करीब चार अपने दो दुधारू भैंस चराने के लिए बहियार निकला था, जहां अज्ञात अपराधियों ने भैंस लूटने की नीयत से उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक की भाभी सुरतमुनी देवी द्वारा ज्ञात अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.