बक्सर, जनवरी 4 -- गंदगी 1764 में बक्सर के कतकौली मैदान पर अंग्रेजों व तीन नवाबों के बीच हुआ था युद्ध इतिहास को जिंदा रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने युद्ध स्थल पर कराया पार्क का निर्माण 09 लाख से बनाया गया था पार्क 2021 में मनरेगा से हुआ निर्माण फोटो संख्या- 18, कैप्सन- कथकौली लड़ाई का मैदान। बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। उपेक्षा से ऐतिहासिक कतकौली मैदान की चमक मद्धिम पड़ने लगी है। युद्ध स्थल पर बना पार्क नशेड़ियों का न सिर्फ अड्डा बन गया है। बल्कि पार्क में चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। बक्सर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित कतकौली मैदान पर 23 अक्टूबर 1764 को अंग्रेजों के सेनापति हेक्टर मुनरो और अवध के नवाब शुजाउद्दौला, बंगाल के नवाब मीर कासिम व सम्राट शाह आलम द्बितीय सेना के बीच युद्ध हुआ था। लड़ाई जीतने के बाद पर अंग्रेजों ने विजय स्तंभ बनवाया ...