वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लोढ़ान (शिवपुर) स्थित महादेवपुरम कॉलोनी निवासी बैंक अफसर नितेश कुमार सिंह की पत्नी 26 वर्षीय काजल राय के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार किया गया। चाचा अंबुज राय ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि एक माह से उसके पति ने बात तक नहीं की थी। उपक्षा के दंश ने उसे यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि काजल और उसके मायके पक्ष के लोगों ने रिश्ते को पटरी पर लाने की बहुत कोशिश की। जब दोनों परिवार की बातचीत के बाद भी स्थिति नहीं संभली, तब मजबूरी में पुलिस का सहारा लेना पड़ा। बीते 26 जनवरी को जब काजल मायके से ससुराल आई, तब से उसके पति ने बात ही नहीं की। काजल ने अपने मायके में बताया था कि वह अपने पति से बात तक करने के लिए तरसत...