पटना, मार्च 3 -- Rajya Sabha Elections: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल गया है। कुशवाहा बिहार से एनडीए के पांचवें राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। वे 5 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पटना में नामांकन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को यह घोषणा की। भाजपा ने मंगलवार को बिहार समेत देश भर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दलित नेता शिवेश कुमार राम को उम्मीदवार बनाया। कुछ देर बाद ही, भाजपा ने रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा को भी बिहार से कैंडिडेट बनाए जाने की घोषणा कर दी। बिहार की जो पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, उनमें से एक कुशवाहा की भी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में ...