पटना, मार्च 17 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में तीसरी पारी शुरू होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से वे राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। अब कुशवाहा के सामने अपने बेटे दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने की चुनौती होगी। दीपक अभी बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन विधानसभा या विधान परिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अगर उन्हें मंत्री बने रहना है, तो आगामी विधान परिषद चुनाव में एमएलसी बनना जरूरी होगा। उपेंद्र कुशवाहा ने 2023 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एनडीए में रहकर काराकाट सीट से चुनाव लड़ा लेकिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के निर्दलीय लड़ने से वे हार गए। बाद में भाजपा ने उन्हें अपने सपोर्ट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.