पटना, मार्च 12 -- बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए 5 दिन बाद होने जा रहे मतदान में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 5वें कैंडिडेट की पहेली अब तक सुलझी नहीं है। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक कैंडिडेट उतारने से मतदान की नौबत आई है, नहीं तो 5 सीट पर एनडीए के 5 कैंडिडेट निर्विरोध जीत जाते। एनडीए से 5 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कैंडिडेट हैं। राजद ने मौजूदा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह को फिर से लड़ाया है। राज्यसभा चुनाव के नियमों के मुताबिक 5 सीट पर चुनाव के लिए 243 सदस्यों वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.