उपेंद्र कुशवाहा बोले- इंतजार कीजिए; बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद संकट में, 9 MLC कैंडिडेट में नाम नहीं
पटना, जून 6 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर संकट मंडरा रहा है। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए ने 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें 4-4 भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड के हैं, जबकि एक कैंडिडेट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उतारा है। एनडीए के एमएलसी कैंडिडेट में सम्राट सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश का नाम नहीं है। वह अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मंत्री पद पर बनाए रखने के लिए कुशवाहा अपने बेटे को एमएलसी बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। वह एनडीए के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी एमएलसी चुनाव के नामांकन खत्म होने में दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.