पटना, जून 6 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर संकट मंडरा रहा है। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए ने 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें 4-4 भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड के हैं, जबकि एक कैंडिडेट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उतारा है। एनडीए के एमएलसी कैंडिडेट में सम्राट सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश का नाम नहीं है। वह अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मंत्री पद पर बनाए रखने के लिए कुशवाहा अपने बेटे को एमएलसी बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। वह एनडीए के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी एमएलसी चुनाव के नामांकन खत्म होने में दो दिन...