उपेंद्र कुशवाहा के विधायक आलोक सिंह की एस्कॉर्ट गाड़ी में आग, सासाराम में मची अफरा-तफरी
सासाराम, मई 21 -- बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की एक गाड़ी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। सासाराम टाउन थाना के समीप हुए इस हादसे से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक आलोक कुमार सिंह सासाराम में आयोजित 'गोदरेज इंटरियो शो-रूम' के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सासाराम टाउन थाना के पास उनके काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो N, रजिस्ट्रेशन संख्या: BR 24 AH 0011) से अचानक धुंआ निकलने लगा और देखते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.