पटना, फरवरी 6 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन पर शुक्रवार को पार्टी कैंप कार्यालय में नेताओं और कार्यकताओं ने रक्तदान किया। इसके पहले पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज और अंगद कुशवाहा आदि ने केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। अनीश मौर्या के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पंचायती राज मंत्री ने रक्तदान करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बख्तियार अहमद राजा के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर अशोक कुमार राम, सिम्मी कुमारी, बीसी पटेल, प्रमोद सिंह राजपूत, रजनीश कुमार, सुशील कुमार...