पटना, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा दावेदारी पर सस्पेंस बरकरार है। वह खुद की दावेदारी पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। रालोमो चीफ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कौन उम्मीदवार होगा यह एनडीए के सभी घटक दल मिलकर तय करेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की जिन 5 सीटों पर अगले महीने चुनाव है, उनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा की है। रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा कौन जाएगा, कौन नहीं जाएगा, यह एनडीए तय करेगा। एनडीए के घटक दल इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। इससे पहले कुशवाहा की सीट से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान की दावेदारी की अटकलें चल रही थीं। हालांकि, शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.