पटना, फरवरी 18 -- बिहार की 5 राज्यसभा की सीटों पर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। वोटिंग की तारीख भी तय हो गई है। इन सीटों पर राज्यसभा सांसदों के निर्वाचन के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने अन्य राज्यों के साथ बिहार की पांच सीटों के चुनाव की भी घोषणा कर दी। बिहार से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 26 फरवरी से इन सीटों के लिए नामांकन होगा। 5 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तक तय की गई है। मतदान 16 मार्च को होगा। मतदान सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। 16 मा...