पाकुड़, फरवरी 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत तेलियापोखर गांव के झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जुनास टुडू की पत्नी के आकस्मिक निधन की दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंची। उन्होंने जुनास टुडू एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का हौसला दिया। उपासना मरांडी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि झामुमो परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। मालूम हो कि जुनास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.