उपासना मरांडी की पहल पर तेलियापोखर सड़क टोला में लगा विद्युत पोल व तार
पाकुड़, जून 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के तेलियापोखर गांव के सड़क टोला में रविवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से नया विद्युत पोल एवं विद्युतीय तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। झामुमो पंचायत अध्यक्ष साइमन मुर्मू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक ट्रक की चपेट में आने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था, जिसके कारण पूरे टोला की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई थी। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को फोन तथा लिखित आवेदन के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया और अविलंब नया पोल लगाने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.