गाजीपुर, नवम्बर 29 -- गाजीपुर। सर्दियों में कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के परिचालन दिनों में कटौती करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (13035) एक दिसंबर से 26 फरवरी तक और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (13036) दो दिसंबर से 27 फरवरी तक पूर्णतः रद्द रहेगी। वहीं, आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22406) दो दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। इसी तरह भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (22405) तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को नहीं चलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कोहरे में तीन महीने तक रद्द रहेंगी कई गाड़ियां रेलवे ने यात्रियों से...