लखनऊ, मार्च 20 -- सेवानिवृत्त कृषि कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्तमान उपाध्यक्ष उमाशंकर को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वाजपेई, महासचिव अशोक कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष शिवनंदन वर्मा और संगठन सचिव गुदड़ी सिंह कुशवाहा को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर एसोसिएशन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...