उपार्जित अवकाश की मांग होने लगी मुखर
बागेश्वर, जून 17 -- गरुड़। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में एसआईआर के कार्य में लगे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन संघ की जिला कार्यकारिणी ने जिला शिक्षा अधिकारी ( बेसिक) को सौंपा है। जिला शिक्षा अधिकारी ( बेसिक) को दिए ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा है कि शिक्षक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का उपयोग न करके विभागीय कार्य एसआईआर में लगे हैं। ऐसे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसी स्थिति में शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, जिलामंत्री नवीन चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंदोला आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.