चंदौली, जनवरी 2 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नियामताबाद के कुंडा कला और कुंडा खुर्द गांव के पास गंगा किनारे हो रही कटान को रोकने के लिए पिछले साल मई जून में करोड़ों की लागत से जिया ट्यूब कटर विधि से पानी का बहाव दूसरे दिशा में परिवर्तित किया गया था। इससे किसानों और ग्रामीणों को लगा था कि कटान नहीं होगी लेकिन जैसे ही बारिश और बाढ़ आई जियो कटर विधि से किया गया निर्माण पानी में बह गया। निर्माण के तीन लेयर सिर्फ बचे हैं। इसके बहते ही कटान फिर से शुरू हो गई है। इससे तटवर्ती ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले वर्ष जिओ ट्यूब कटर का निर्माण करके गंगा कटान रोकने का जो उपाय किया गया था वह नाकाफी सिद्ध हो रहा है। ग्रामीण अभिषेक पटेल का कहना है कि कुंडा खुर्द, कुंडा कला में पिछले एक एक पखवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.