मुरादाबाद, मार्च 17 -- यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) के सदस्य निर्यातकों ने मंगलवार को उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उद्यमियों को आ रहीं दिक्कतों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। इंडस्ट्रियल गैस नहीं मिलने से औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य बाधित होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उपायुक्त उद्योग ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही डीएम से बात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने किया। सचिव पुनीत आर्य, गगन दुग्गल, रजत सिंघल, अंकित यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.