उपायुक्त से मिले अधिवक्ता संघ के सचिव
लातेहार, मई 19 -- लातेहार। संजय कुमार ने सोमवार को संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कचहरी परिसर में प्रस्तावित अधिवक्ता संघ भवन के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।सचिव संजय कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संघ भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है। भवन बनने से व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले मुवक्किलों को भी काफी सुविधा मिलेगी।मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं के हितों एवं उनकी समस्याओं पर भी उपायुक्त से विचार-विमर्श किया गया। सचिव ने बताया कि उपायुक्त ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग व समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.