उपायुक्त से मिला संवेदक संघ प्रतिनिधिमंडल
रामगढ़, मार्च 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। संवेदक संघ रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से मिला। इस दौरान संवेदकों की समस्या के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लंबित भुगतान के बाबत ध्यान देने का अनुरोध किया। साथ ही अन्य समस्याओं के बारे बताया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़ संवेदक संघ के दयासागर प्रसाद, जीतेंद्र कुमार, गिरधारी महतो, रामसेवक यादव, शहजाद, सुलेमान, तरुण, राहुल आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.