पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की रविवार को कचहरी परिसर में हुई बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपायुक्त से मिलकर 15 दिनों के अंदर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने बैठक का नेतृत्व करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के 585 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 36 हजार बेरोजगारों ने आवेदन पत्र भरे लेकिन झारखंड सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.