उपायुक्त से गुहार के बाद भी नहीं मिला न्याय
गढ़वा, मार्च 29 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी श्यामलाल ठाकुर की पत्नी शिवकुमारी देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की फिर से गुहार लगाई है। उसने बताया कि वह पहले भी उपायुक्त से गुहार लगा चुकी है। तीसरी बार फिर से आवेदन दी है। आरोप लगाया कि उसने मोरबे गांव निवासी धनंजय पाठक और धीरज पाठक दोनों भाइयों से 11 डिसमिल जमीन की खरीदारी की थी। आरोप लगाया कि महेंद्र साव ने उसकी जमीन पर बल पूर्वक अतिक्रमण कर घर बना लिए। उसने बताया कि पहले वह प्रखंड और अंचल कार्यालय में भी आवेदन दी थी। उसके बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं हुई। मामले में बीडीओ सह सीओ कनक ने बताया कि अगले सप्ताह अंचल अमीन से जमीन की मापी कराई जाएगी। उसके बाद अग्रेत्तर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.