पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। शहर के आबादगंज निवासी वरीय अधिवक्ता अक्षय कुमार सिंह और उनकी पत्नी निर्मला सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने के प्रयास को रोकने की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की गई है। आवेदन के कहा गया है कि केवाला से 1998 में प्राप्त की गई जमीन को अपराधिक तत्व गैरकानूनी तरीके से कब्जाना चाहते हैं। जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है, इस क्रम में जानमाल की हानि हो सकती है। वरीय अधिवक्ता अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से सभी बिंदुओं की गंभीरता से समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बेलदौर : घर बनाने में अवरोध पैदा करने की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.