गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार की रात गढ़वा मंडल कारा में सघन औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और एसडीपीओ सदर नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में कई थाना प्रभारियों के अलावा लगभग 50 महिला और पुरुष जवानों के साथ छापा दल के सदस्यों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली। उस दौरान बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी व पूछताछ भी की गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्...