अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। जिले में तैनात उपायुक्त श्रम रोजगार अनुज कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरूवार को विकास भवन में शोक सभा आयोजित की गई। वह मूल रूप से बदायूं जनपद के निवासी थे और वर्तमान में बरेली में रह रहे थे। उन्होंने वर्ष 1992 में शासकीय सेवा में प्रवेश किया। आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। चिकित्सकों के अनुसार वे ब्लड इन्फेक्शन से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस उपचार चल रहा था। सीडीओ योगेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक भालचन्द्र त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिपाठी, डीपीओ केके रॉय, एडी सूचना संदीप कुमार सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...