रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड सरकार द्वारा खूंटी पुलिस को उपलब्ध कराए गए 14 नए बोलेरो वाहनों को बुधवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित कार्रवाई की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संसाधनों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों से नए वाहनों का भरपूर लाभ उठाने का निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.