लातेहार, फरवरी 27 -- लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार परिसर में शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। सुबह 6 बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 8 बजे मतगणना कर्मी एवं पोलिंग एजेंट अपने-अपने निर्धारित टेबल पर बैठ गए थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण के उपरांत विधिवत मतों की गिनती प्रारंभ की गई। सबसे पहले वार्ड संख्या 1 से 8 तक के प्रत्याशियों के गिनती के बाद परिणाम घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.