रांची, फरवरी 26 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में संपन्न मतदान के बाद शुक्रवार को निर्धारित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर, खूंटी में प्रस्तावित मतगणना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर, सहायता केंद्र, मोबाइल डिपॉजिट केंद्र, नियुक्ति पत्र वितरण केंद्र सहित अन्य सभी स्टॉल एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मतगणना कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से सं...