धनबाद, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य समारोह स्थल, रणधीर वर्मा स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल - 3, जिला सशस्त्र बल पुरुष, जिला सशस्त्र बल महिला, होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, भारतीय स्काउड एवं गाईड के प्लाटून का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन हुआ। तत्पश्चात उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया。 यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्नतैयारियों का निरीक्षण वहीं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी संबं...