उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने राधानगर चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
पाकुड़, मई 21 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राधानगर में स्थित चेकपोस्ट का बुधवार शाम को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चेकपोस्ट पर एएसआई मो नईमुल अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। उपायुक्त ने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण संबंधी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के निर्देश उन्होंने वाहनों की नियमित एवं सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने तथा आवश्यक सूचनाओं को समय पर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.