रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से गुरुवार को नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता और कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन मिले। इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पेयजल विभाग से निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जलमीनार की मरम्मती संबंधित विभाग से करवाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर परिषद के वार्ड 1 से 9 तक की पेयजलापूर्ति व्यवस्था अब तक पेयजल विभाग के जिम्मे हैं। जिसका स्थानांतरण नगर परिषद रामगढ़ को नहीं हुआ है। इसलिए संबंधित विभाग से समाधान का अनुरोध किया। साथ ही स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कराने की बात कही। इससे करीब 50 हजार की आबादी को राहत मिलने के बारे बताया। साथ ही नगर परिषद रामगढ़ की ओर से निर्मित मिनी जलमीनार की मरम्मती युद्ध स्तर पर कराने की बात कही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.