उपायुक्त ने सीओ को दिए रेल लाइन हेतु जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश
गोड्डा, मई 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने अंचलाधिकारी खगेन महतो को प्रस्तावित दूसरे फेज के महागामा-पीरपैंती रेल लाइन हेतु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी एवं रैयती जमीनों का अलग-अलग प्रतिवेदन तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें। ताकि योजना का क्रियान्वयन समय पर किया जा सके। डीसी ने बीडीओ अभिनव कुमार को भी मनरेगा, अबुआ आवास,15 वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा के उपरांत उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ श्री अभिनव ने प्रखंड अंतर्गत सड़क विहीन आदिवासी गांव करण टोला तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपायुक्त ने प्राक्कलन तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारी द्वय को निर्देशित किया कि जरूरतमंद लोगों को बेवजह कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसका खास ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.