उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा का किया निरीक्षण
गोड्डा, मई 25 -- पथरगामा प्रतिनिधि। सोमवार को लोकेश मिश्रा, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय व्यवस्था, दवा वितरण प्रणाली एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, वार्ड, दवा भंडारण कक्ष, पंजीकरण काउंटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित एवं सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मरीजों ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.