दुमका, दिसम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रमंडल स्तर पर संपन्न युवा महोत्सव में चयनित संताल परगना के प्रतिभागियों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुमका समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने चयनित प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि संताल की भूमि सदैव से युवाओं के शौर्य, पराक्रम एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संथाल परगना एवं जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी भाषण, लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.